फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति को भज लीजे रसिक...

विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई गांव में बैठकी होली का गायन करते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई गांव में शनिवार रात को हुई बैठकी होली में होल्यारों ने कई रंग बिखेरे। होल्यारों की उम्दा प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भी देर रात तक बांधे रखा। भगवती जागरण समिति की पहल पर हुई बैठकी होली का श्रीगणेश परमानंद चौबे ने राग काफी में- गणपति को भज लीजे रसिक वो तो आदि कहावे होली गीत से की।
विज्ञापन

होल्यार कृष्णानंद चौबे ने राग काफी में- नथुलि में उलझेंगे बाल सिपहिया जुल्फें बढ़ाए काहे, उर्वादत्त चौबे ने राग सहाना में- करले श्रंगार चतुर अलबेली साजन के घर जाना, रवि चौबे ने राग जंगला काफी में- बता दे सखी कौन गली गए श्याम होली की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। जागरण समिति अध्यक्ष राजेश चौबे ने राधा-कृष्ण की हंसी-ठिठोली से संबंधित तीन ताल में भागा रे भागा देखो नंदलाल, राधा ने पकड़ा रंग डाला की बेहतरीन प्रस्तुति देकर होली का समापन किया। केशवदत्त चौबे, गोविंद चौबे, गणेश चौबे, प्रकाश पांडेय, संतोष चौबे, मोहन चौबे, सौरभ चौबे आदि ने सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें