फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गैडाखाली के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Wed, 18 Sep 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के सीएम केंंप कार्यालय के समक्ष आक्रो​शित ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते विधायक प
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से हो रहे भू-कटाव पर रोक लगाने की मांग को लेकर गै़डाखाली नंबर तीन के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कृषि योग्य भूमि को कटाव से बचाने की मांग उठाई। विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को जल्द ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बुधवार को समाजसेवी गणेश महर, त्रिलोक सिंह बोहरा के नेतृत्व में अनेक ग्रामीण सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धरना देकर शारदा नदी से उचौलीगोठ, गैंडाखाली नंबर तीन में हो रहे भू कटाव पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक प्रतिनिधि रजवार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 से गैंडाखाली नंबर तीन में शारदा नदी में कृषि योग्य भूमि लगातार कटान हो रहा है। वर्ष 2021 तक उचौलीगोठ, गैडाखाली नंबर तीन, बसानी गोठ, खेतखेड़ा तक किसानों की खासी कृषि योग्य भूमि का कटाव हो गया है।
पूर्व में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी ने क्षेत्र का दौरा किया था। स्वयं सीएम ने भी दौरा कर बडे वायरक्रेट और ब्लाक लगाने का आश्वासन दिया था। वर्ष 2020 से 23 तक गैड़ाखाली नंबर तीन में कोई कार्य नहीं हुआ। किसान तेज सिंह खाती और सुरेश सिंह महर के यहां पर 38.54 लाख और 19 लाख का काम होना तय हुआ, लेकिन इन तीन वर्षों में कोई काम नहीं हुए हैं और लगातार कटाव हो रहा है। नदी का रुख बदलने के लिए कार्य कराने की मांग की है। यहां तेज सिंह खाती, सुरेश सिंह महर, बहादुर सिंह खाती, गोपाल सिंह खाती, दर्शन राम, सावित्री, बसंती देवी, लक्ष्मी भट्ट, हीरा देवी, अनिल कुमार समेत अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें