फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर और बनबसा में आज से पूर्ण कोरोना कफ्र्यू लागू

विज्ञापन
कर्फ्यू की लागू होने की सूचना पर सोमवार को टनकपुर बाजार में खरीददारी को उमड़ी भीड़। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिले की नगरपालिका टनकपुर और नगर पंचायत बनबसा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ने के कारण 27 अप्रैल से तीन मई तक के लिए पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने बताया कि 27 अप्रैल से संबंधित क्षेत्रों में फल सब्जी की दुकानें, डेयरी, बेकरी, मीट, मछली की दुकानें, राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें, पशु चारा की दुकानें सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रह सकेंगी। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति तथा दवाई की दुकानें पूरे समय खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा से जुड़े तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के लिए आवागमन में छूट होगी। ट्रेन, बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। उन्होंने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार शादी, विवाह और अन्य सामाजिक समारोह में केवल 50 लोगों को ही अनुमति होगी।
अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे केवल 20 लोग
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि पूर्ण कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे तथा इनसे जुड़े कार्मिक तथा निर्माण सामग्री के वाहनों को आवागमन में छूट रहेगी। औद्योगिक इकाई तथा इनके वाहनों के आने जाने में छूट रहेगी। रेस्टोरेंट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि शव यात्रा से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। मालवाहक वाहनों को आवागमन में छूट रहेगी। उपचार के लिए जाने वाले लोगों के वाहनों को आवागमन में छूट होगी तथा कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण के लिए निकटवर्ती केंद्र तक आवागमन की छूट रहेगी, पोस्ट ऑफिस तथा बैंक यथासमय खुले रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

खरीददारी को बाजार में मची रही अफरा-तफरी
टनकपुर। शहर में कर्फ्यू की घोषणा से सामान की खरीददारी के लिए सोमवार को बाजार में अफरा-तफरी मची रही। लोग सुरक्षित दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आए। फल, सब्जी, राशन की दुकानों, बैंकों, एटीएम केंद्रों में सुबह से लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं टनकपुर से मैदान के सफर जाने के लिए बस स्टेशन में यात्रियों की खासी भीड़ रही। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। (संवाद)
बनबसा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़
बनबसा (चंपावत)। मंगलवार से होने वाले सप्ताह भर के लॉकडाउन की घोषणा से यहां सोमवार को बाजार में खरीदारों की खासी भीड़ रही। सुबह : दस बजे तक सब्जियों की दुकानें खाली हो गई। सबसे अधिक भीड़ परचून की दुकानों में रही। लोग सुबह से ही दुकानों में कतार लगा सामान खरीदने को खड़े रहे। बारह बजे बाद बाजार में सुनसानी छा गई, कम लोग ही बाजार में आते जाते देखे गए। सुबह समय कई जगहों पर तो खरीदारों की ओर से कोविड के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मंगलवार से मेडिकल और पेट्रोल पंप सांय सात बजे तक खोले जाऐंगे, बैंक, पोस्टल सेवाऐं आदि सरकारी संस्थान दस बजे से दो बजे तक खुलेंगे। (संवाद)
आज से शारदा खनन भी रहेगा बंद
टनकपुर (चंपावत)। कर्फ्यू के चलते मंगलवार से शारदा में भी तीन मई तक खनन बंद रहेगा। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन ने यह फैसला लिया है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि कर्फ्यू के चलते खनन बंद रखने के बारे में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। इधर यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए शारदा खनन भी बंद रखा जाना बेहद जरूरी हो गया है। संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन के सहयोग हेतु यूनियन ने भी तीन मई तक शारदा खनन बंद रखने का फैसला लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें