फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने की एक तिहाई सीटों पर नुमाइंदगी की मांग  

Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
महिला मोर्चा ने की एक तिहाई सीटों पर नुमाइंदगी की मांग  
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री दीपिका कन्याल ने आगमाी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को एक-तिहाई सीट दिए जाने की मांग की है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष मणिप्रभा तिवारी की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष निर्मला अधिकारी के संचालन में मंगलवार को हुई बैठक में कहा गया कि महिलाओं को अधिक सीट दिए जाने का आग्रह करने के लिए मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतु डालाकोटी ने जिले के सभी 9 मंडलों की टीम गठित करने की मांग की। दस महिलाओं को एक बूथ से जोड़ने का लक्ष्य और 25 सितंबर तक महिला सम्मेलन कराने के निर्देश दिए गए। चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों के महिला सम्मेलन अक्तूबर तक करा लिया जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को मोर्चा प्रभावी ढंग से उठा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया और जिला महामंत्री रामदत्त जोशी ने चुनावों में बेहतर नतीजों के लिए महिला मोर्चे की बढ़ चढ़कर भागीदारी को जरूरी बताया। बैठक में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनु गड़कोटी, मंडल अध्यक्ष हंसा चौबे, दीक्षा जोशी, प्रियंका गड़कोटी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें