भारत-नेपाल में दोस्ती के संदेश को बढ़ावा देने के मकसद से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 7 अगस्त को बनबसा में ओपन हॉफ मैराथन कराएगी। डीएम डॉ .अहमद इकबाल ने बताया कि कुल 21.097 किलोमीटर लंबी हॉफ मैराथन में सात किलोमीटर का हिस्सा नेपाल में है। जबकि शेष बनबसा में पड़ेगा।
मैराथन पुरुष और महिला दो वर्गों में होगी। विजेता को 50 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उप विजेता को 30 हजार और तीसरे नंबर पर आने वाले को दस हजार रुपये की रकम दी जाएगी। दौड़ में हिस्सा लेने वालों को निर्धारित प्रारूप में रजिस्ट्रेशन फार्म 100 रुपये शुल्क के साथ एसएसबी के रानीबाग (नैनीताल) कार्यालय में दो अगस्त तक भेजना होगा। यह रेस 2015 से शुरू की गई है। पिछले साल दौड़ में शिरकत करने वाले छीनीगोठ गांव के एक युवक की मौत हो गई थी।