फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने प्रदर्शन किया 

Mon, 17 Jul 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रथम पीढ़ी के आश्रितों को कुटुंब पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलने सेनानियों के उत्तराधिकारियों में रोष व्याप्त है।  कुटुंब पेंशन दिए जाने से संबंधी शासनादेश जारी होने के दस माह बाद भी पेंशन सुविधा न मिलने से नाराज सेनानियों के आश्रितों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कुटुंब पेंशन सुविधा का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। सेनानियों के आश्रितों का कहना है कि दस माह पूर्व जारी किए गए शासनादेश के अनुरूप जहां अन्य जिलों में सेनानियों के प्रथम पीढ़ी के आश्रितों को पेंशन सुविधा का लाभ मिलने लगा है। चंपावत में स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण सेनानियों के 114 परिवारों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।

उनका कहना है कि कई बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी कुटुंब पेंशन योजना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन 29 जुलाई को प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से मिलेगा। यदि इसके बाद भी कुटुंब पेंशन लागू नहीं की जाती है तो शासन प्रशासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


 इस मौके पर डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने तत्काल वरिष्ठ कोषाधिकारी को तलब कर कुटुंब पेंशन योजना के संबंध में मालुमात हासिल की। उन्होंने सेनानियों के आश्रितों को जल्द कुुटुंब पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का भरोसा दिलाया।

प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महेश चंद्र चौड़ाकोटी, मोहन चंद्र जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी, हर सिंह राणा, पूरन चंद्र उप्रेती, बृजमोहन जोशी, गुमान सिंह प्रथौली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें