फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में अवैध चार मकानों को बुलडोजर से ढहाया

Tue, 23 Jul 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के घसियारा मंडी में नाले से अतिक्रमण हटाती टीम । संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। घसियारामंडी में बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद से प्रशासन ने मंगलवार को नाले पर बने चार अवैध मकान बुलडोजर से ढहा दिए। इसके अलावा जगह-जगह पिलर डालकर बने स्लैब को भी तोड़ा और पानी की निकासी कराई। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ के पानी की निकासी के लिए अभियान जारी रहेगा। इससे पहले बीते दो दिन तक प्रशासन ने नाले की सफाई कराई थी।
विज्ञापन

सात जुलाई 2024 के बाद रविवार को दूसरी बार किरौड़ा नाला उफान पर आ गया था जो नायकगोठ होकर घसियारामंडी के नाला से घरों में घुस गया था। इसे लेकर सिंचाई विभाग और राजस्व की टीम ने घसियारामंडी के नाले की सफाई कर चैनलाइज करने का कार्य रविवार शाम से ही शुरु किया। तीसरे दिन एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में टीम ने नाले में जगह-जगह अतिक्रमण को ध्वस्त किया।
एसडीएम जोशी ने बताया कि अतिक्रमण कर बनाए चार भवनों को भी ढहा दिया है। साथ ही जगह-जगह पिलर डालकर बनाए गए स्लैब को भी हटाया गया जो नाले को संकरा और पानी को रोक रहे थे। प्रशासन की जेसीबी दिन भर अतिक्रमण पर गरजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें