फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमटकांडे में चीड़ का चार हेक्टेयर जंगल जला

Tue, 12 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वन पंचायत टमटकांडे में सोमवार रात को भड़की आग से लगभग चार हेक्टेयर से अधिक चीड़ का जंगल जल गया है। सूचना मिलने पर रेंजर दीप जोशी के नेतृत्व में वन कर्मी अमित पंत, अब्दुल अजीज, बालम सिंह, मोहन चंद्र राय, रमेश जोशी, संजय सिंह आदि मौके में पहुंच गए। हालांकि आग बुझ गई है।
विज्ञापन


बारिश न होने के कारण चीड़ के जंगल बारूद के ढेर बने हुए हैं। जहां बगैर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाना काफी मुश्किल बना हुआ है। क्षेत्र में चीड़ के जंगलों की बाहुल्यता है। महाकाली से लगे नेपाली क्षेत्र में भी दावाग्नि से जंगल धूंधूं कर जल रहे हैं। उधर, ग्रामीण जन जागरूकता के कारण वन पंचायत फोर्ती और अद्वैत आश्रम मायावती के जंगलों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। रेंजर दीप जोशी का कहना है कि यदि फोर्ती और मायावती वन पंचायतों के लोगों की तरह अन्य क्षेत्रों के लोग आग बुझाने में सहयोग करें तो इससे वनों को बचाना संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें