फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं 

Thu, 25 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्णागिरी में भैरव मंदिर के समीप से  22 मई को लापता हुए किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।   पुलिस और किशोर के परिजन पिछले चार दिन से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार की सुबह लापता किशोर को तलाश रहे परिजनों को भैरव मंदिर के पैदल मार्ग में तेंदुआ दिखाई देने पर पुलिस ने पैदल मार्ग से आवाजाही रोक दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर निवासी संजीव कुमार (16) पुत्र धर्मवीर गत 22 मई को परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। वह भैरव मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि परिजनों की सूचना पर संजीव की गुमशुदगी दर्ज कर उसको तलाशा जा रहा है। वृहस्पतिवार को लापता किशोर के भाई अमित कुमार, देवेंद्र कुमार व रवींद्र कुमार ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के पैदल मार्ग में संजीव को खोजने गए तो रास्ते में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही वह घबराकर वापस लौटे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर भैरव मंदिर पैदल मार्ग से यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। अब यात्रियों को मोटर मार्ग से टोलियों में आवाजाही करने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें