फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार दिनी ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिताएं शुरू

Mon, 09 Jun 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पंचम वाहिनी एसएसबी परिसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में संदीक्षा परिवार के बच्चों के लिए चार दिनी ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को खेल प्रतियोगिता में चम्मच रेस, जलेबी रेस, म्यूजिकल कुर्सी, मटका फोड़, रस्साकस्सी, चित्रकला, शतरंज, तीरंदाजी आदि का आयोजन किया गया। इसमें एसएसबी के बलकार्मिकों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। कमांडेंट ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़ावा देना है। साथ ही खेल के जरिये शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत करना और क्षमताओं को बेहतर बनाना है। इस दौरान उप कमांडेंट शिव राम, सीएस पाटिल, करन चौहान, सुदेश कुमार, निरीक्षक प्रशासन आशीष यादव, सहायक उपनिरीक्षक/संचार संजीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें