फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिला

Fri, 17 Mar 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन विभाग के रिसर्च ऑफिस के पास जंगल में एक तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिला है। ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए का शव पड़ा होने की वन विभाग को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को शव को जला दिया गया। बृहस्पतिवार को रेंजर दीप जोशी के नेतृत्व में वन दरोगा कल्याण सिंह, मोहन पांडेय ने मौके में जाकर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले आए।
विज्ञापन


एसडीओ मनोहर सिंह सेमिया की देखरेख में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चंद ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. चंद ने बताया कि आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के सिर की हड्डी टूटी थी। मृत तेंदुआ मादा थी। इसकी उम्र करीब एक वर्ष और लंबाई पांच फुट चार इंच थी। पोस्टमार्टम के बाद वन कर्मियों ने तेंदुए के शव को जला दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें