फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन मिला सरयू नदी में डूबे बच्चे का शव

Sat, 12 May 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबे बौतड़ी गांव के बच्चे का शव ढूंढने के लिए गोते लगाते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरयू नदी में डूबे विकासखंड बाराकोट के बौतड़ी गांव निवासी 11 वर्षीय बच्चे का शव तीसरे दिन रामपौड़ी के पास से बरामद कर लिया गया है। घर के इकलौते पुत्र की डूबने से मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल से मृतक बच्चे की मां को घर लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है।
विज्ञापन


 विगत बृहस्पतिवार को अपनी बहन और साथी के साथ नदी में नहाते समय बौतड़ी गांव निवासी ललित प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद रामपौड़ी रामेश्वर घाट के पास सरयू नदी में डूब गया था। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस, फायर बिग्रेड की रेस्क्यू टीम और गोताखारों द्वारा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उसकी काफी ढूढखोज की। ललित का कहीं पता नहीं चला। शनिवार को नैनीताल से आई एसडीआरएफ की टीम, लोहाघाट थाना पुलिस, गोताखोर, लाइफ इज एडवेंचर कर्मियों द्वारा सुबह सात बजे से शव को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए।

प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र मेहता ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब आठ बजे कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी में से ढूंढने में सफलता मिली। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम में  हैड कांस्टेबल जितेंद्र  गिरि, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, दरवान सिंह, प्रदीप मेहता, चंदन रौतेला, नितिन प्रताप सिंह, गोताखोर गगन, रवींद्र,  लाइफ इज एडवेंचर के राफ्टिंग गाइड मौनी बाबा आदि लोग शामिल थे।  
विज्ञापन


बेटे का शव देखकर बदहवास हुई बीमार मां
लोहाघाट (चंपावत)। मृतक ललित की मां का जानकी देवी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। उसे बेटे के नदी में डूबने की सूचना नहीं दी गई थी। अचानक इकलौते बेटे का शव को देखते ही वह बदहवास हो गई।  मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद, बहन अनीता, रश्मि, पूजा, ताऊ जगदीश राम, ताई गंगा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घर के इकलौते पुत्र की नदी में डूबने के बाद मौत होने से घर में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें