फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच गांव में प्लास्टिक सरीखा उबला अंडा मिला

Wed, 21 Mar 2018 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के मंच गांव में मिला संदिग्ध अंडा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत के बाजार में भी चाइनीज अंडे ने आहट दे दी है। तल्लादेश के मंच गांव में बुधवार को चाइनीज अंडे की आहट से दहशत का आलम रहा। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मंच के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बसंत जोशी मंगलवार को बाजार से छह अंडे ले गए। मगर बुधवार को उबले अंडे में से एक का छिलका नहीं निकला। शिक्षक जोशी ने बताया कि अंडे को तोड़ने पर भीतर से कोई सख्त पदार्थ निकला, जो प्लास्टिक जैसा था। शिक्षक ने इस खराब अंडे को इलाके के लोगों को भी दिखाया। ग्रामीणों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग की है। मगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी प्लास्टिक के अंडे की आशंका को खारिज करती हैं।


कोट
चंपावत जिले में तो अभी तक प्लास्टिक अंडे का प्रकरण नहीं आया है, लेकिन ऐसे मामले कई अन्य जगहों में उजागर हुए हैं। असली और नकली अंडों की पहचान के तरीके को जानकर इससे बचा जा सकता है। डॉ.जेपी यादव, पशु चिकित्साधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन


नकली अंडे को ऐसे पहचाने
नकली व असली अंडे में मामूली फर्क होता है। नकली अंडों की बाहरी परत चमकीली व खुरदुरी होती है, छिलका थोड़ा सख्त होता है। नकली अंडे का भीतरी हिस्सा उबालने के बाद सख्त हो जाता है। नकली अंडे उबलने के बाद पानी में नहीं डूबते, बल्कि पानी के ऊपर ही तैरने लगते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें