फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओली गांव पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली के पैतृक आवास खेतीखान गोशनी ओली गांव पहुंचे। उन्होंने पंडित ओली के परिजनों से मुलाकात की और उनके आवास में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.ओली के परिजनों से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें ब्रिटिश सरकार की ओर से पंडित हर्षदेव ओली को दी गई सजा और जुर्माने की रसीद दिखाई। बताया कि इस मकान में उस दौरान ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आंदोलन की बैठकें होती थी। इस मकान को उन्होंने संरक्षित कर विरासती धरोहर के रूप में संजोये रखा है। कहा इस गांव के विकास के लिए आज भी शासन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है। गांव में पुस्तकालय तक की स्थापना नहीं की गई है।
इस मौके पर प्रकाश जोशी ने प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पंडित हर्षदेव ओली, पंडित पूर्णानंद जोशी, पंडित दुर्गादत्त ओली, पंडित दयाराम ओली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हरगोविंद बोहरा, प्रशांत वर्मा, सूूरज प्रहरी, हरीश रावत, प्रकाश माहरा, कविराज मौनी, भुवन चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले भर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जोशी
पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी 28 से 30 जनवरी तक पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण में रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनावों के संबंध में बातचीत करेंगे। कांग्रेस पूर्व पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय सचिव 28 जनवरी को बेड़ीनाग और डीडीहाट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। 29 और 30 जनवरी को धारचूला और पिथौरागढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय सचिव जोशी पिथौरागढ़ के बाद बागेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें