फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के विकास को नहीं पचा पाई भाजपा : टम्टा

Tue, 26 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पूर्व एमपी प्रदीप टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा भले ही कांग्रेस का कितना ही अहित करने की सोचे लेकिन प्रदेश की जनता हरीश रावत की विकास नीति से पूर्ण रूप से संतुष्ट है। आने वाले वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। एनेक्सी भवन में हुई बैठक में पूर्व सांसद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए पूर्ण रूप से केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र की सोची समझी चाल के तहत यह तब हुआ जब उत्तराखंड में हरीश रावत ने विकास की बाढ़ लगा दी थी। उत्तराखंड बनने के बाद यह पहला मौका था जब प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के कार्यकाल और कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास में अंतर समझाएं।

बाद में उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुशल सिंह धौनी से मिलकर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट की अध्यक्षता में ओंकार धौनी ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. महेश ढेक, भुवन चौबे, डीडी पांडेय, विजय माहरा, अमित साह, रमेश मेहता, भवानी टम्टा, पुष्कर बोहरा, मनोज बडोला, अनिल जोशी, दीवान सिंह चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें