फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत को मिली जमानत

Thu, 23 May 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दुष्कर्म के आरोप में जेल गए भाजपा के तल्लादेश के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद उन्होंने भाजपा और चंपावत के कुछ जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


बीते 26 दिसंबर को चंपावत कोतवाली में तहरीर देकर जिले के एक गांव की नाबालिग की मां ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा कमल रावत ने 31 दिसंबर 2023 को कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया था। तब से वह जेल में थे।
जमानत मिलने के बाद पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल ने पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर बेवजह फंसाने और राजनीति कॅरिअर खत्म करने का आरोप लगाया। कमल ने कहा कि वह बेगुनाह हैं। इधर मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा का कहना है कि कमल के आरोप बेबुनियाद हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बता दें कि आत्मसमर्पण के बाद से ही कमल रावत जेल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें