फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन तस्करों ने सागौन के बेशकीमती पेड़ काटे

Sun, 09 Jul 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बनबसा के निकट वन विभाग के छीनी कंपार्टमेंट संख्या चार में कटे पेड़ का तना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश का लाभ उठाते हुए वन तस्करों ने पांच दिन पहले रात में वन विभाग के बेशकीमती सागौन के तीन पेड़ काट दिए। अगले दिन तस्कर पेड़ों को वहां से ले जाते, लेकिन अचानक पहुंची वन विभाग की टीम को देख तस्कर फरार हो गए। वन विभाग ने पेड़ कब्जे में ले लिए। साथ ही तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वन तस्करों ने पांच जुलाई की रात बनबसा सेना छावनी के फायरिंग रेंज और टनकपुर सेल्स टैक्स कार्यालय के बीच पूर्वी वन प्रभाग खटीमा के अंतर्गत छीनी कंपार्टमेंट संख्या 4 से सागौन के तीन विशालकाय पेड़ काट दिए। वन तस्कर अगले दिन 6 जुलाई को पेड़ों के गिल्टे बनाकर साइकिलों पर ले जाने को वहां पहुंचे। इसी बीच पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर आरएस मनराल अपने सरकारी वाहन पर वहां से गुजर रहे थे।

उनकी नजर जमीन पर गिरे पेड़ पर पड़ी। जैसे ही उनका वाहन वहां रुका तस्कर वहां से जंगल की ओर फरार हो गए। रेंजर मनराल ने बताया कि जितने गिल्टे वहां पड़े थे उसे वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। साथ ही तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि वन तस्करों की तलाश की जा रही है। सेना के फायरिंग रेंज के पास एनएचएआई किनारे काटे गए पेड़ों के तनों को पत्तों और कटी टहनियों से ढका गया था। तीनों पेड़ करीब चार से पांच फुट गोलाई के हैं, जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। छीनी कंपार्टमेंट संख्या 4 में वन विभाग का प्लांटेशन है। इसमें साल, सागौन के बेशकीमती पेड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें