फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में जिला पंचायत को हस्तांतरित होगी वन भूमि

Sat, 19 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मेला संचालन के लिए जिला पंचायत को वन भूमि हस्तांतरण के लिए 28 दिसंबर को जिला पंचायत और वन विभाग की टीम भूमि का ज्वाइंट सर्वे करेगी। यह फैसला शनिवार को यहां जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत और वन विभाग की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन


होली के तुरंत बाद लगने वाले तीन माह के पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के लिए जिला पंचायत के समक्ष भूमि की समस्या बनी है। धाम क्षेत्र में अधिकांश वन भूमि होने से मेले की व्यवस्था बनाने में जिला पंचायत को खासी दिक्कतें आती है। इसके समाधान के लिए जरूरत अनुसार वन विभाग जिला पंचायत को भूमि हस्तांतरित किए जाने की कार्रवाई चल रही है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि पूर्णागिरि धाम में जिला पंचायत को पांच स्थानों पर एक-एक हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर को वन विभाग और जिला पंचायत द्वारा भूमि का स्थलीय सर्वे किया जाएगा।

बैठक में हल्द्वानी वन प्रभाग के एसडीओ श्रीवास्तव, बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा, अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई, वरिष्ठ लिपिक द्वारिका प्रसाद पांडेय, तहसीलदार भगीरथ जोशी, सीओ राजन सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, गोविंद सामंत, ऊषा गुरूंग, भवानी टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, मंदिर सिमिति अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, जसवंत बसेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें