फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगे कुलेठी में चीड़ के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के कुलेठी में लगी आग को बुझाते वन कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में वनों में आग लगने की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगे कुलेठी में आग लग गई। चीड़ के वन में लगी आग से करीब एक हेक्टेअर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

जिले में फायर सीजन में अब तक आग लगने की आठ से अधिक घटनाओं में सात हेक्टेअर से अधिक क्षेत्रफल में वनों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर खेतीखान क्षेत्र के धामीसौन से भड़की आग की लपटें मायावती आश्रम के जंगलों तक पहुंच गई है। इसे बुझाने में वन विभाग के साथ ही ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल के अनुसार फायर सीजन में सभी क्रू स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वनों में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर वनकर्मियों को भेज कर आग पर काबू पाया जा रहा है। एक दिन पूर्व क्रांतेश्वर कंपार्ट के जंगलों में आग लग गई थी, जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम में चतुर सिंह, करम सिंह, सदानंद, निर्मल कुमार, मुकेश कुमार, अक्षय वर्मा, लक्ष्मण राम, शेखर, बलदेव, चूड़ामणी जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें