फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 9 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले

Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जले जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। भयंकर तपिश और भीषण गर्मी के बीच चंपावत जिले के जंगल दहक रहे हैं। 24 घंटे में आग लगने की सात से अधिक घटनाएं हुई है, जिसमें 9 हेक्टेयर जंगल जल गए। आग बुझाने के लिए वन विभाग हरसंभव उपाय कर रहा है। वन विभाग के नियंत्रण कक्ष प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि 9 हेक्टेयर जंगल नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


पाटन वन पंचायत में 3 हेक्टेयर, स्याला में 1.5 हेक्टेयर, कोटकेंद्री नंबर दो में 2 हेक्टेयर, मां पूर्णागिरि कंपार्टमेंट नंबर तीन 0.5 हेक्टेयर, काली कुमाऊं रेंज में 2 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे हैं। वन कर्मियों से लेकर टैंकरों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे अब तक चंपावत जिले में कुल 40 हेक्टेयर जंगल आग से जल चुका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें