टनकपुर में बरामद अवैध खैर और चीड़ का छिलका। स्रोत: विभाग
टनकपुर(चंपावत)। शारदा वन रेंज की टीम ने आमबाग स्थित एक जड़ी बूटी सेंटर पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध खैर और चीड़ का छिलका बरामद किया। रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेंजर शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आमबाग क्षेत्र के हिमालया जड़ी बूटी सेंटर पर गश्ती टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध वन उपज बरामद की गई। इसमें 1340 किलोग्राम खैर फाड़ छिलका और 1737 किलोग्राम चीड़ फाड़ छिलका शामिल है। टीम ने मौके से अवैध सामग्री को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की संगत धाराओं में वन अपराध पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।टीम वन दरोगा यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुनीश राणा, सुनील सिंह, वन आरक्षी मुल्कराज, पूजा, आरती, निकिता, कौशल शामिल रहे।