टनकपुर (चंपावत)। चंपावत हाइवे पर ककराली गेट और किरौड़ा पुल के बीच कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टनकपुर से बुडम जा रहा कार चालक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उप जिला अस्पताल से घायल हो हायर सेंटर रेफर कर दिया।
112 सेवा के एएसआई कुशल सिंह नगरकोटी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब एनएच पर कारों की भिड़ंत की सूचना मिली। एएसआई नगरकोटी और चालक मनोज कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर घायल कार चालक बुडम निवासी बिशन सिंह पुत्र राम सिंह को तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डाॅ. जितेंद्र जोशी ने प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि किराना व्यापारी बिशन सिंह कार से घर बुडम को जा रहे थे। जबकि चंपावत की ओर से कार संख्या यूके 03डी 2584 टनकपुर को आ रही थी। दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। संवाद