पूर्वांचल के अलावा पश्चिमी यूपी और बिहार में दबिश
- फोटो : demo
सोमवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद तीसरी बार वन विभाग ने वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों को फिर से अतिक्रमण करने पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।
वन विभाग के कंपार्टमेंट संख्या 11,12 के मध्य बाबा की आड़ में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। रविवार को वन विभाग ने बाबा का झाला दूसरी बार हटा दिया था। दोपहर बाद कुछ सत्ताधारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोबारा बाबा का झाला बना दिया गया था। सोमवार को पूर्वी तराई वन प्रभाग की टीम ने तीसरी बार वहां से बाबा का झाला हटा दिया है। सोमवार को वन विभाग के वन दरोगा हरीश चंद और संतोष सिंह भंडारी, वन बीट अधिकारी कमालुद्दीन, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार गौतम, जितेंद्र सिंह, नंदलाल, वन आरक्षी हिमांशु ने बाबा का झाला हटा दिया। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं ने वन विभाग कर्मियों के साथ अभद्रता भी की।