फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियाहैड को हरा बनबसा का सेमी फाइनल में प्रवेश 17-30-51

विज्ञापन
Argentina's U-20 soccer player Claudio Yacob watches the ball during a training session one day before their game against North Korea in Ottawa July 5, 2007. REUTERS/Eduardo Munoz (CANADA) - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
स्व. गुलाम मुस्तफा मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में बनबसा ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बनबसा ने लोहियाहेड की टीम को 4-2 से हराया।
विज्ञापन

मनिहारगोठ खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनबसा और लोहियाहेड की टीम के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि मनिहारगोठ के निवर्तमान ग्राम प्रधान अमजद हुसैन ने मैच का शुभारंभ कराया।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ जीत का लक्ष्य लेकर खेलने की प्रेरणा दी। मैच के पहले हाफ में मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा लेकिन दूसरे हाफ में बनबसा की टीम ने दो गोल कर मैच 4-2 से जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच के रेफरी आरबी मल थे। लाइनमैन की जिम्मेदारी मोहसीन और इसरार ने निभाई।
विज्ञापन

जावेद ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजक कमेटी अध्यक्ष मो. नफीस, कादिर अली, समसुल हसन, रिजवान, जावेद जेडी, सावेज, फैज अली, मो. सयान आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें