फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर स्टेडियम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
Football in Banbasa
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में आयोजित युवा फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जीत टनकपुर स्टेडियम ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के युवा खिलाड़ियों की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ डॉ. जनक चंद ने किया। इसमें पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच टनकपुर स्टेडियम एवं पीलीभीत स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें टनकपुर स्टेडियम ने पीलीभीत को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बनबसा स्टेडियम बी एवं बिरिया के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम बी ने बिरिया को 1-0 से हराया। रविवार को हुए मुकाबले में बनबसा स्टेडियम ए ने खटीमा के यंग ब्वॉयज को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मिनी स्टेडियम के फुटबाल कोच आरबी मल्ल, योगेश गुरुंग मैच के निर्णायक, जतिन चंद, शुभम रावत लाइनमैन रहे। वहां विशिष्ट अतिथि पवन कापड़ी, ललित वर्मा थे। वहां मौजूद राम सिंह रावत, देबू चंद, जनक चंद उर्फ वंडर बुबु, सौरभ चंद, कमलेश भट्ट आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें