फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : चौमेल, लोहाघाट और चंपावत जीते

Tue, 12 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के अंतर्गत चंपावत और लोहाघाट के बीच हुए फुटबॉल मुकाबले में बॉल छीनते ​खिलाड़ी। संवा
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। महाकुंभ के तीसरे दिन मंगलवार को बालक वर्ग के अडंर-14 की फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 17 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दिन के पहले मैच में चौमेल ने रायकोट को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में लोहाघाट ने सिप्टी को 1-0 से हराया। दिन के तीसरे और आखिरी मैच में चंपावत ने बनगांव को 1-0 से हराया। फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
मैच रेफरी प्रदीप बोहरा, कविता नेगी, दीपक कन्याल, अमन शर्मा, अतुल नाथ, भूप्पी नाथ रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस नगन्याल ने बताया कि जिला स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागी 14 दिसंबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुरेश जोशी, आशीष पांडे, विनोद सिह, अनीता, किशोर तड़ागी, जीवन कापड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें