फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गन्ना क्रय पर्ची लॉक होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल कराने पर किसानों से लेबर चार्ज वसूलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनबसा (चंपावत)। गन्ना खरीद के लिए बनबसा में गन्ना क्रय केंद्र संचालित हो रहा है। यहां गन्ना खरीद पर्ची लॉक होने से किसान परेशान हैं। इसके साथ ही गन्ना तौल कराने के लिए लेबर चार्ज लिए जाने का किसानों ने विरोध किया हैं। इधर केंद्र पर अब तक करीब चार हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है।

बनबसा में 20 नवंबर को स्ट्रांग फार्म पर गन्ना खरीद केंद्र शुरू हुआ था जिसमें कुछ समय बाद क्षेत्र के गन्ना उत्पादक अपना गन्ना लेकर पहुंचना शुरू हो गए थे। गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि अब तक बनबसा में 3955.39 क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां खरीदा गन्ना चीनी मिल सितारगंज भेजा जा रहा है। बताया अभी सरकार ने गन्ने का नया मूल्य निर्धारित नहीं किया है। पुराने मूल्य 356 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 72 घंटे के अंदर गन्ना नहीं बेचने वाले किसानों की ही पर्ची लॉक होगी। वहीं किसान धीमी गति से तौल होने से परेशान हैं। किसान समय पर भुगतान किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। उधर चीनी मिल के महाप्रबंधक अमर शर्मा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें