एक दुकान में मिठाई का परीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को टनकपुर, बनबसा के कई प्रतिष्ठानों में छापे मारे।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस कठायत के नेतृत्व में टीम ने बनबसा में अजय एजेंसी, कापड़ी मिष्ठान भंडार, टूरिस्ट होटल एवं भोजनालय, ठाकुर मिष्ठान भंडार, जोशी स्वीट्स से कोल्ड ड्रिंक्स, चावल, बटर, मावा, मिठाई, पनीर के सैंपल लिए।
इसके अलावा बस अड्डे के आसपास की दुकानों एवं होटलों में मिली एक्सपायरी डेट और बासी खाद्य सामग्रियों को भी नष्ट कराया गया। टनकपुर में श्रद्धा स्वीट्स, कुमार स्वीट्स एवं वृंदावन होटल में छापा मारकर मिठाई और खोया के सैंपल लिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कठायत ने बताया कि लिए गए सैंपलों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।