चंपावत में प्रशिक्षण हासिल करती नघान ग्राम संगठन की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को छापेमारी के दौरान 24 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में पुरानी और खराब पड़ी सामग्री को बेचने वाले 16 दुकानदारों को नोटिस दिए गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस कठायत की नेतृत्व में मिठाई की दुकानों, परचून, होटल, ढाबों में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान मिठाई और वैकिंग पाउडर के चार नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने होटल में किचन और मिठाई के कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को तीन दिन के भीतर किचन और मिठाई कारखाने में सफाई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान कमल सिंह और हरीश चंद्र आदि थे।