फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अनियमितता पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

Sun, 31 May 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य बाजार, शारदा घाट स्थित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों, भोजनालयों, किराना स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। होटलों में सफाई नहीं होने पर नोटिस दिया गया और खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से रेस्टोरेंट और भोजनालयों के किचन (रसोई) और किराना प्रतिष्ठानों में स्वच्छता की स्थिति, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, हाइजीन मानकों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। अभियान के दौरान टीम ने सभी खाद्य व्यवसायियों को अनिवार्य रूप से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का लाइसेंस या पंजीकरण प्राप्त करने और उसे अपने प्रतिष्ठान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता की प्रामाणिक जांच के लिए पके हुए भोजन, खाद्य तेल, मिठाई के कुल तीन नमूने लिए गए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक एवं दंडात्मक अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें