फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अध्यक्ष के लिए चार, सदस्य पदों के लिए 16 की दावेदारी

Sun, 31 May 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पंचायत पाटी में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पदों के लिए 16 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। जांच के बाद सभी के नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाटी के कुल चार वार्डों के लिए सदस्य पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सभी प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में प्रतिभाग किया है। महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड संख्या एक (रानीचौड़) से चार उम्मीदवार, अनारक्षित श्रेणी के वार्ड संख्या दो (जौलाड़ी) से छह उम्मीदवार और अनारक्षित वार्ड संख्या तीन (न्यू कॉलोनी) से चार उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए हैं।
इसके अलावा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड संख्या चार (पूनाकोट) से दो प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नवीन राम, निर्दलीय नारायण राम, पार्वती देवी और नारायण लाल चुनावी मैदान में हैं। आरओ अजय सिंह ने बताया कि 31 मई को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें