फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खाद्य विभाग ने 10 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई

Tue, 17 Feb 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर होली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभा
विज्ञापन
चंपावत। होली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी है। अभियान के दौरान विभाग ने मिठाई की दुकानों में छापा मारकर खराब 10 किलो मिठाई को मौके पर नष्ट कराया।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन देहरादून का जिले में सघन चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में मिठाई की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। करीब 10 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया। दुकानदार को भविष्य में लापरवाही न बरतने की अंतिम चेतावनी दी गई। अभिहीत अधिकारी संजय कुमार ने कारोबारियों को निर्देश दिए कि वह केवल ताजी मिठाइयों का ही विक्रय करें। कृत्रिम रंगों का सीमित उपयोग करें।
इधर टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोडवेज बसों, पिकअप और टैक्सी वाहनों को रोककर बाहरी राज्यों से लाए जा रहे खाद्य पदार्थों की गहन जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी वाहन में संदिग्ध सामग्री नहीं मिली लेकिन चालकों और परिचालकों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के मिलावटी या बिना बिल के खाद्य पदार्थों का परिवहन न करें।
विज्ञापन

इधर, मुडियानी क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर औचक छापे में खोआ और बेसन से तैयार मिठाइयों के तीन नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें