फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को भी एक लाख क्यूसेक से बढ़ा शारदा का जलस्तर

विज्ञापन
बनबसा बैराज पर शारदा नदी का जलस्तर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। जिससे यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स को बैराज पर से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर एक बजे नदी को जलस्तर सोमवार को अधिकतम 143321 क्यूसेक पहुंच गया जो प्रात: छह बजे 86096 क्यूसेक था। सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 92318 क्यूसेक पहुंच गया। करीब दस बजे बाद नदी का जलस्त एक लाख क्यूसेक से बढ़ने लगा जो 11 बजे 130638 क्यूसेक पहुंच गया था। बैराज के प्रभारी अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि नदी का पानी एक लाख क्यूसेक से कम होने पर बैराज पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नदी में मलबा आदि अधिक आने के कारण दो बजे से एक घंटे के लिए सफाई को नहर में पानी छोडना बंद किया गया था। नदी का पानी साफ होने के साथ ही नहर की जलापूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें