फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे में बिक गए 15 क्विंतल फल-सब्जी

विज्ञापन
लोहाघाट में लगी किसान ग्राहक मंडी में फल सब्जियां खरीदते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला मैदान में सारथी संस्था की पहल पर लगी किसान ग्राहक मंडी में 15 क्विंटल से अधिक सब्जी, फल की बिक्री हुई। ताजे और सस्ते फलों की उपलब्धता होने पर ग्राहक सब्जियों पर टूट पड़े। बमुश्किल ढाई घंटे में सभी उत्पाद खत्म हो गए। मंडी में दूरदराज के 20 से ज्यादा किसान जैविक उत्पाद लेकर पहुंचे थे। संस्था के सुमित भट्ट के निर्देशन में मंडी में लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर और रायनगर चौड़ी आदि के किसान आम, कटहल, बैगन, धनिया, मूली, शिमला मिर्च, भिंडी आदि उत्पाद लाए। लोगों का कहना था कि किसान ग्राहक मंडी में सस्ती, ताजी और जैविक फल-सब्जियां वाजिब दाम में मिल रही है। इसके चलते अब ग्राहक इस किसान मंडी को सप्ताह में एक के बजाय दो दिन लगाने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें