फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर पहुंचा पचास हजार क्यूसके के पार

विज्ञापन
पहाड़ों में हुई वर्षा से बनबसा में शारदा का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर इस सीजन में पहली बार 50 हजार क्यूसेक को पार कर गया। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 37 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। नदी का जलस्तर पहाड़ों में हुई वर्षा से बढ़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा का जलस्तर शनिवार को नौ बजे सर्वाधिक 51038 क्यूसेक पहुंच गया, जबकि सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 46994 क्यूसेक था। मध्यरात्रि 12 बजे नदी का जलस्तर 41428 क्यूसेक रहा। रात्रि तीन बजे नदी का जलस्तर 37531 क्यूसेक हो गया था जो सुबह छह बजे बढ़कर 32447 क्यूसेक पहुंच गया। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 46994 क्यूसेक हो गया जो सुबह नौ बजे 51038 क्यूसेक पहुंच गया। बैराज के प्रभारी अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि 93 वर्ष पुराने बैराज पर नदी के जलस्तर की पल पल की खबर रखी जा रही है, जिसकी सूचना यूपी सिंचाई विभाग समेत यूपी एवं उत्तराखंड प्रशासन को भी दी जा रही है। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पहुंचने के साथ ही बैराज पर से वाहनों की आवाजाही पर रोक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें