फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा बैराज में सिल्ट फ्लैशिंग से बंद रहा खनन, आज होगी खनिज निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बैराज में शारदा नदी की फ्लैशिंग के चलते शनिवार को खनन बंद रहा। इधर वन निगम की खनन इकाई ने भी अपना साप्ताहिक अवकाश शनिवार को घोषित कर रविवार को खनन खुला रखने का निर्णय लिया है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि बैराज के पास जमा हुई रेत को काटने के लिए एनएचपीसी प्रबंधन द्वारा शनिवार की सुबह से फ्लैशिंग शुरू की है। जिस कारण खनन बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर खनन इकाई के कर्मचारियों का भी साप्ताहिक अवकाश शनिवार घोषित कर रविवार को खनिज निकासी खुली रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें