फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल भराव से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल ऑटो मोबाइल यूनिट स्थापित

Thu, 12 Jun 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा घाट में आपदा में पानी निकासी के लिए नए मिले फ्लड कंट्रोल आटो प्राइम मोबाइल यूनि
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बरसात में टनकपुर-बनबसा में जल भराव से निपटने के लिए प्रशासन ने फ्लड कंट्रेाल आटो प्राइम मोबाइल यूनिट स्थापित की है। जल भराव होने पर यह तत्काल पानी की निकासी करेगी। जिला प्रशासन ने टनकपुर में दो यूनिट स्थापित कर दी हैं। इसकी टेस्टिंग शारदा घाट में कराई गई। इससे बरसात के मौसम में त्वरित पानी निकासी में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम आकाश जोशी ने शारदा घाट में मोबाइल यूनिट की टेस्टिंग कराई। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की ओर से आपदा प्रबंधन के माध्यम से इनकी खरीद कराई गई है। एक यूनिट की कीमत करीब 24 लाख रुपये है। इसमें 42 हार्स पावर क्षमता का इंजन लगा है। इससे बरसात में जल भराव होने पर तत्काल पानी निकासी कराई जा सकेगी। इसका संचालन नलकूप विभाग की ओर से किया जाएगा। बाढ़ की स्थिति पर लोग निजी तौर पर भी निश्चित भुगतान कर पानी निकासी करा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें