फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी टीकाकरण केंद्रों में दुरुस्त करें नेटवर्क की व्यवस्था : डीएम

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे ने 12 जनवरी को हुए कोविड टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के फीडबैक की समीक्षा की। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से सीएमओ, सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने अपने केंद्रों में डेस्कटॉप, लैपटॉप, कोविड संबंधित बैनर, बिजली, पानी, शौचालय के साथ नेटवर्क की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों में दो-दो डोंगल होने चाहिए जिससे डेटा इकट्ठा करने में नेटवर्क की दिक्कत न आए। जिस केंद्र में सौ से ज्यादा लोग आएंगे वहां टेंट लगाए जाएं। डीएम ने सभी जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण देने, टास्क फोर्स में कर्मचारियों को आरक्षित रखने, 50 से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों की ड्यूटी न लगाने के लिए भी कहा। साफ किया कि यह टीका 18 वर्ष से कम आयु वालों और गर्भवती महिलाओं को नहीं लगाया जाना है। उन्होंने सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी से कहा कि टीकाकरण केंद्र के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरा होना चाहिए।
आज भी तीन स्थानों पर होगा पूर्वाभ्यास
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे ने बताया कि 14 जनवरी को तीन जगहों पर एक बार फिर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि कोल्ड चेन की व्यवस्था कर ली गई है। विभाग के पास कोल्ड चेन बूम डी रेफ्रीजिरेटर भी है, जिसमेेें 2 से 8 डिग्री तक तापमान निर्धारित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें