फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के लिए जरूरी है पांच साल के व्यावसायिक अनुभव

विज्ञापन
चंपावत में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बैठक करते व्यापारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सदस्यता पंजीकरण अभियान पूरा हो गया है। 516 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया कि चुनाव का कार्यक्रम बुधवार शाम चार बजे होने वाली बैठक के बाद घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में कोविड-19 को लेकर सभी सावधानियां बरती जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी एनडी गड़कोटी ने बताया कि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम 35 वर्ष की आयु के अलावा पांच साल का व्यापारिक अनुभव अनिवार्य है। बताया गया कि पंजीकरण सदस्य संख्या और चुनाव से संबंधित अन्य कई बिंदुओं का एलान बुधवार को होगा। बैठक में सचिव सतीश जोशी, नवल जोशी, शंकर पांडेय, विजय चौधरी, सतीश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें