लोहाघाट के दूरस्थ रौंसाल में महिलाओं को जानकारियां देती बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर कुसुम कोहल
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से नेपाल सीमा से लगे मडवा में पोषण रथ के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान बालिका जन्मोत्सव और गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
मंगलवार को बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर कुसुम कोहली के नेतृत्व में पोषण रथ के मडवा गांव में पहुंचा। जहां लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। रौसाल और दिगालीचौड़ में महिलाओं की गोद भराई, बालिका जन्मोत्सव और गोद भराई का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर कुसुम ने महिलाओं को उचित पोषण की जानकारी देकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर माया देवी, कमलेश देवी, तुलसी देवी, अनीता देनी मौजूद रहे। संवाद