फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन

Fri, 18 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी ब्लॉक के राशनकार्डों का ऑनलाइन कार्य पूरा न होने से यहां लगभग पांच सौ कार्डधारक सरकारी राशन पाने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग ने पूर्व में सभी कार्ड धारकों से कार्ड ऑनलाइन जोड़ने के लिए कहा था। यहां के कार्ड धारकों ने अपना नाम और कार्ड नंबर ऑनलाइन करा लिया था, लेकिन उसमें न जुड़ने के कारण उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। जिला पूर्ति विभाग और ब्लॉक कार्यालय की ओर से बनाई गई कार्डधारकों की सूची में भी काफी अंतर है। उपभोक्ताओं को पुराने कार्डों के स्थान पर नए कार्ड तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या सभी गांवों में हो रही है। इस संबंध में सुरेश भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल प्रभारी जिलाधिकारी से मिला और उन्हें समस्या की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने 30 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से सभी कार्ड धारकों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। सहायक खाद्य निरीक्षक भरत सिंह राणा का कहना है कि ब्लॉक अंतर्गत 35035 यूनिट की डिमांड भेजी गई थी, जिसके एवज में केवल 500 यूनिटों का राशन नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि नए वर्ष से लोगों को खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें