फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीजीआईसी में पांच दिनी स्काउट-गाइड शिविर शुरू

Sun, 03 Aug 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड का पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शि्विर में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 50 गाइड और 17 स्काउटों भाग लिया है। रविवार सुबह ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनीता जोशी की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य और स्काउट के पूर्व जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत का स्काउट वेदप्रकाश पंत ने स्वागत किया। संचालन करते हुए ब्लॉक सचिव शीला ने बताया कि पांच दिन के प्रशिक्षण शिविर में स्काउट और गाइड को स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास, झंडे और उनके फहराने का तरीका, मानचित्र बनाना, गांठ बंधन, टेंट, पुल निर्माण, मचान बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जागरूकता रैली के तहत नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण छात्र नौ माह बाद होने वाले राज्यपाल पुरस्कार शिविर में भाग लेंगे। ओवाईएमएस प्रभारी दिनेश चंद ने बीएसजी आईडी निर्माण के साथ ही पंजीकरण किया। इस मौके पर डीटीसी गाइड नमिता जोशी, प्रेमलता पंत, उमा कटियार, संदीप, सुशीला उप्रेती, ममता पांडे, वेद प्रकाश पंत, दिनेश चंद समेत की स्कूलों के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें