फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में पांच और लोहाघाट में चार मामले

Tue, 18 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में तहसील दिवस में समस्या सुनती एसडीएम सीमा विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादी काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को चंपावत में हुई तहसील दिवस में केवल पांच लोगों ने शिकायतें उठाई। जिसमें से एक शिकायत का मौके पर समाधान किया गया। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में पेयजल आपूर्ति बाधित होने, इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने संबंधी शिकायतें उठाई गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोहाघाट में तहसीलदार नीलू चावला की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में महज चार फरियादी पहुंचे। कचहरी वार्ड के मोहित बिष्ट ने नालियों की नगर पंचायत द्वारा सफाई नहीं करने की शिकायत की। कोलीढेक की गोविंदी जोशी ने पेयजल समस्या रखी। पूर्व सैनिक हयात सिंह ने जमीन, मकान में मालिकाना हक दिलाने और कल्याण सिंह धौनी ने चमदेवल में लगे मांडेक्स हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डीके चंद, वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी, जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट, एफजीआई मनोज साह, बीडीओ केएस  नयाल आदि मौजूद थे।

पाटी के तहसीलदार डॉ.ललित मोहन तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गूम ग्राम पंचायत के छतरिदयार तोक में पानी न आने का मुद्दा छाया रहा। प्रभावित क्षेत्र की दर्जनभर महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन भेजा। पाटी में तहसील कार्यालय होने के बावजूद कोई भी विभागीय कर्मचारी नहीं बैठने की शिकायत भी उठाई गई।
विज्ञापन


तहसीलदार ने विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश देते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर भगीरथ सोराड़ी, टीकाराम सेाराड़ी, उर्वादत्त सोराड़ी, खीमा देवी, सरोजनी देवी, हेमा सोराड़ी, पार्वती देवी, हरी देवी, ललिता सोराड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें