फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत फिट फॉर योगा शुरू

विज्ञापन
चंपावत वन पंचायत सभागार में फिट फार योगा के तहत योगाभ्यास करती महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत फिट फॉर योगा कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन चारों विकासखंडों में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने योग शिविर में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

श्री भगवान दास आर्दश संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के प्रशिक्षकों के माध्यम से फिट फॉर योगा कार्यक्रम कराया जा रहा है। योग का प्रशिक्षण सुबह साढ़े छह बजे से आठ तक कराया जा रहा हैं। जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने चंपावत वन पंचायत सभागार में पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन योग शिविर में पहुंचने तथा अपने आस -पास की महिलाओं और बालिकाओं को भी योग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कहा कि कोई भी महिला और बालिका 29 फरवरी तक योग शिविर में प्रतिभाग कर सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने महिलाओं और बालिकाओं से योग शिविर में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण दिया जाएगा। इसके तहत महिलाओं और बालिकाओं को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, तिर्भय आसन, उत्कट आसन, सिंहासन, समकोण, हस्तोशान आसन, तिकोण आसन, द्विकोण आसन, समकोण आसन, पादहस्तासन समेत कई आसनों का अभ्यास कराए गए।
इन्होंने दिया प्रशिक्षण
चंपावत। फिट फॉर योगा चंपावत में गरिमा, स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरिता चौहान, बाराकोट में नेहा चौधरी, चौमेल में कविता, पाटी में स्तुति सिंह, रीठासाहिब में आशा रानी, लोहाघाट में नेहा पवॉर, चमदेवल में निधि चौधरी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर में छह दिनी योग शिविर शुरू
टनकपुर (चंपावत)। बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार से स्टेडियम मैदान में बालिकाओं और महिलाओं का छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। उद्घाटन नवयुवक रामलीला कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने किया। शिविर में प्रशिक्षक हरिद्वार से आई योगाचार्य (एक्यूप्रेशर थेरेपी) सविता चौहान द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक पूजा निषाद, बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका प्रभावती, सुषमा देवी, गीता देवी द्वारा शिविर आयोजन की व्यवस्था में जुटी है। शिविर में चंद्रा तड़ागी, सोनम बसेड़ा, नीता खर्कवाल, जानकी जोशी, उजमा आदि महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें