लोहाघाट (चंपावत)। शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप टीम की ओर से हर तोक के, हर बूथ के, वोटर तक हम जाएंगे, 19 अप्रैल को पहले वोट फिर चूल्हा जलाएंगे अभियान के तहत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर नोडल अधिकारी जीवन कलौनी के नेतृत्व में स्वीप टीम ने लोहाघाट के सामुदायिक भवन जन मिलन केंद्र पाटन पाटनी, जीआईसी चौमैल, पाटन पाटनी, डुमडई, नीड़, पऊ, बलांई, लोहाघाट नगर बूथ में मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाने के साथ लोगों को वोट की ताकत बताई। टीम ने बताया कि दिव्यांगों, बुजुर्गों, बीमारों, घायलों को बूथ तक ले जाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं जिससे कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह सके। इस मौके पर महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। संवाद
पहले वोट फिर चूल्हा जलाएंगे
चंपावत। जिले में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। शुक्रवार को स्वीप टीम ने लोहाघाट और चंपावत विधानसभाओं के बूथ सामुदायिक भवन जनमिलन केंद्र पाटन पाटनी, जीआईसी चौमैल, पाटन पाटनी, डूमडई, नीड़, झालाकुड़ी, सैलानीगोठ, पाऊ, बलाई, नगर बूथ लोहाघाट में मतदाताओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को हर तोक के, हर बूथ के वोटर तक हम जाएंगे, 19 अप्रैल को पहले वोट फिर चूल्हा जलाएंगे आदि नारों से मतदान के लिए प्रेरित किया। संवाद