फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी भर्ती के पदों में प्रथम पद अनारक्षित घोषित किया जाए

विज्ञापन
चंपावत में एडीएम को ज्ञापन सौंपते जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीधी भर्ती के पदों में प्रथम पद को अनारक्षित किए जाने की मांग उठाई है। एडीएम टीएस मर्तोलिया के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीधी भर्ती के पदों में केंद्र सरकार की ओर से रोस्टर के तहत नई भर्ती का रोस्टर जारी किया गया था।
विज्ञापन

लेकिन पदोन्नति में आरक्षण समाप्ति के निर्णय के बाद सरकार ने दूसरे वर्ग को क्षतिपूर्ति में सीधी भर्ती के रोस्टर में प्रथम पद का लाभ देते हुए रोस्टर को संशोधित किया गया है। जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, महामंत्री गोविंद सिह बोहरा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन, रवींद्र कुमार पांडेय, जीवन चंद्र ओली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें