चंपावत मुख्य बाजार में बिना मास्क पहने लोगों का चालान काटती राजस्व टीम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोविड-19 के चलते बाजार में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने और बिना मास्क पहने बाजार मेूं घूमने पर चालान काटने का सिलसिला जारी है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय एवं एसडीएम अनिल गर्ब्याल के दिशा निर्देशन में तहसीलदार प्रियंका रानी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत सोमवार को चंपावत की अंग्रेजी शराब की दुकान सहित कई अन्य दुकानों के चालान काटे गए। शहर के विभिन्न स्थलों में सोशल डिस्टेंसिग के तहत टनकपुर रोड स्थित रेडीमेड की दुकान, भट्ट सब्जी व फल विक्रेता, ललुवापानी रोड स्थित चिकन शॉप, मोटर स्टेशन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और गोरलचौड़ रोड स्थित टी स्टॉल का चालान काटा गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थलों में बिना मास्क के बाजार में घूमने पर लगभग 21 लोगों के चालान काटते हुए अर्थदंड वसूल किया गया। संवाद
बिना मास्क पहने बाजार पहुंचे 12 लोगों के चालान काटे
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से बिना मास्क लगाए बाजार में घूमने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस दौरान टीम ने बिना मास्क लगाए बाजार में घूमने वाले 12 लोगों के चालान किए। साथ ही लोगों को मास्क लगाने ने के लिए जागरूक किया। सोमवार को एसडीएम आरसी गौतम, ईओ कमल कुमार, एसआई हेमंत कठैत के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 12 लोग बिना मास्क पहने घूमते पाए गए, जिनका चालान किया गया। संवाद
बनबसा सीमा से 116 लोग वतन लौटे
बनबसा (चंपावत)। भारत नेपाल में लॉकडाउन में फंसे लोगों की वतन वापसी का सिलसिला जारी है। सोमवार को बनबसा बार्डर से 116 लोग स्वदेश लौटे। इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को नेपाल से 45 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हुई, जबकि भारत में फंसे 71 प्रवासी नेपालियों ने वतन का रुख किया। संवाद