उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचम वाहिनी को मिला प्रथम स्थान
- फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस पर चंपावत स्थित पंचम वाहिनी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पंचम वाहिनी को गत वर्ष विशेष और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचम वाहिनी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीमांत मुख्यालय रानीखेत के अंतर्गत आने वाली वाहिनियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एसएसबी महानिदेशक अर्चना रामासुंदरम ने पंचम वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट राजीव भट्ट को ट्रॉफी प्रदान की।
ट्रॉफी लेकर पंचम वाहिनी पहुंचे कार्यवाहक कमांडेंट का जवानों और अधिकारियों ने स्वागत किया। कमांडेंट ने कहा कि पंचम वाहिनी के सभी अधिकारियों और जवानों की कार्यकुशलता से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अच्छा प्रयास किया जा रहा है, जिसे आगे भी लगातार जारी रखना है। इस मौके पर वाहिनी के सभी जवान और अधिकारी मौजूद रहे।