फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पहली किश्त जारी

विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा मेला खाल में टिन की चादरों से की गई ट्रंचिंग ग्राउंड की घेराबंदी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत अब नगर के कूड़े का सही ढंग से निस्तारण कर सकेगी। इसके लिए शासन की ओर से लोहाघाट नगर पंचायत को ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति देने के बाद पहली किश्त के रूप में 22.48 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इससे शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से पूर्व में शंखपाल में नगर क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण किया जाता था। इस स्थान के नीचे चांदमारी, राईकोट, कलीगांव, राजकीय पॉलीटेक्रिक के लिए पेयजल योजनाएं बनाई गई थी। लोगों के भारी विरोध के चलते नगर पंचायत की ओर से चंदाखाल फर्नहिल में वन विभाग से 0.4 हेक्टेयर भूमि 30 वर्षों के लिए लीज में लेकर वहां कूड़ा डालना शुरू किया। कूड़े से निकलने वाली गंदगी और पेयजल स्रोत दूषित देने का हवाला देते हुए कलीगांव, राईकोट के ग्रामीणों की ओर से इसका भी जोरदार विरोध किया गया। नगर पंचायत ने लीज में मिली भूमि को चारों ओर से टिन की चादरों की दीवाल बनाकर कवर कर दिया। जिससे वहां न तो कोई जानवर प्रवेश कर सकें और नहीं कूड़ा बिखरेगा।
कूड़ा डालने के लिए पिट, कर्मचारी आवास बनाए जाएंगे
लोहाघाट (चंपावत)। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से तीन बार ट्रंचिंग ग्राउंड की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई। जिसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में चौथी बार एक करोड़ 32 लाख रुपये लागत से भेजी गई डीपीआर स्वीकृत हो गई। चेयरमैन ने बताया कि पहली किश्त के रूप में शासन से मिले 22लाख 48 हजार रुपये से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के लिए पिट, कर्मचारी आवास बनाए जाएंगे। दूसरी किश्त में ट्रंचिंग ग्राउंड सौंदर्यीकरण, कूड़े से जैविक खाद तैयार करने की मशीनें, बिजली, पानी के कनेक्शन आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें