बागेश्वर के 2702 युवकों ने लगाई दौड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बागेश्वर जिले के युवकों के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। ढाई हजार से अधिक अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। बुधवार को नैनीताल जिले के युवाओं के लिए भर्ती होगी।
बनबसा सेना छावनी मैदान में कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं के लिए पिछले चार दिनों से थलसेना भर्ती रैली का आयोजन चल रहा है। जेडआरओ (जोनल रिक्रूटमेंट ऑफीसर) ब्रिगेडियर संदीप सहगल भर्ती रैली का नेतृत्व कर रहे हैं। चौथे दिन बागेश्वर जिले के युवक भर्ती रैली में शामिल हुए।
एआरओ अल्मोड़ा के डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल केएस ने बताया कि बागेश्वर जिले के 3301 युवकों ने सेना भर्ती के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें 2702 युवकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। दौड़ में केवल 211 युवक सफल हुए हैं। इसके बाद युवकों को फिजिकल टेस्ट के बाद चेस्ट, हाइट, वेट आदि के परीक्षण के बाद मेडिकल जांच से गुजरना होगा।
चयनित अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी। सेना छावनी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के अलावा सेना जवान और राज्य खुफिया विभाग के अलावा सेना का खुफिया तंत्र खासा सतर्क है।